महेश्वर राम बेसरा की पुण्यतिथि मनायी गयी

महेश्वर राम बेसरा की पुण्यतिथि मनायी गयी

सिमडेगा. पाकरटांड़ प्रखंड के सिकरियाडांड़ पंचायत बागडांड़ ग्राम में वरिष्ठ समाजसेवी व शिक्षाविद स्व महेश्वर राम बेसरा की पुण्यतिथि मनायी गयी. मौके पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. कार्यक्रम में पूर्व भाजपा प्रत्याशी व समाजसेवी श्रद्धानंद बेसरा ने स्व बेसरा के योगदान को स्मरण किया. उन्होंने कहा कि महेश्वर राम बेसरा समाज के लिए प्रेरणास्रोत थे. उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन शिक्षा व समाज सेवा को समर्पित कर दिया. उन्होंने गोंड समाज में शिक्षा के क्षेत्र में नये मानक स्थापित किये तथा दो बार दक्षिण छोटानागपुर गोंड महासभा के अध्यक्ष रहे. पुण्यतिथि पर पर्यावरण संरक्षण व आर्थिक सशक्तीकरण के उद्देश्य से पौधरोपण किया गया तथा लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया गया. मौके पर गोंड अनुसूचित जनजाति उत्थान परिषद के जिलाध्यक्ष बरजू मांझी ने कहा कि स्व बेसरा के आदर्शों को आत्मसात करते हुए पूरे जिले में एक लाख वृक्ष लगाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया गया है. सेवानिवृत्त शिक्षक मेघू मांझी ने स्व महेश्वर राम बेसरा को एक महान समाजसेवी बताया. मौके पर मोहन प्रधान, छुनू मांझी, फुलचंद प्रधान, मधुसूदन मांझी, सीताराम मांझी, रवींद्र बेसरा, योगेंद्र बेसरा, जलधार मांझी, रघुनाथ बेसरा, राजेश बेसरा, विश्वनाथ बेसरा, मक्खन बेसरा, महेंद्र बेसरा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >