CWG 2022 : झारखंड की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, भारतीय महिला हॉकी टीम की 5-0 से मैच जीत कर शानदार शुरुआत

CWG 2022: इंग्लैंड में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल में आज भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने पहले मैच में घाना को पराजित कर बड़ी जीत के साथ प्रतियोगिता में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई. इस प्रतियोगिता में शामिल भारतीय महिला हॉकी टीम में खूंटी की निक्की प्रधान और सिमडेगा की सलीमा टेटे एवं संगीता कुमारी हैं.

CWG 2022: इंग्लैंड में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल में आज भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने पहले मैच में घाना को 5-0 से पराजित कर बड़ी जीत के साथ प्रतियोगिता में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई. इस प्रतियोगिता में शामिल भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की तीन महिला खिलाड़ी शामिल हैं. इनमें खूंटी की निक्की प्रधान और सिमडेगा की सलीमा टेटे एवं संगीता कुमारी हैं. तीनों ही खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. भारतीय टीम के विजयी होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, मनोज कोनबेगी सहित हॉकी झारखंड एवं हॉकी सिमडेगा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है.

सिमडेगा की खिलाड़ियों ने किया दो गोल

झारखंड के सिमडेगा व खूंटी की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. आज के मैच में भारतीय टीम के 05 गोल में से दो गोल झारखंड के सिमडेगा की खिलाड़ियों ने किया. जिसमें 36 मिनट में संगीता कुमारी ने जबरदस्त फील्ड गोलकर भारत को 3-0 से बढ़त दिलाई, वहीं 56 मिनट में सिमडेगा की सलीमा टेटे ने एक फील्ड गोल कर भारत को 5-0 से जीत दिला दी. आज दोनों ही खिलाड़ियों का खेल देखकर मैच कर कमेंट्री कर रहे कॉमेंटेटर बार-बार सिमडेगा का नाम दुहराते रहे और दोनों खिलाड़ियों के खेल के कायल रहे.

Also Read: CWG 2022: मुक्केबाजी में शिवा थापा ने पाकिस्तानी प्रतिद्वंद्वी को एकतरफा मुकाबले में हराया

जीत पर हॉकी झारखंड ने दी बधाई

भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की तीन महिला खिलाड़ी शामिल हैं. इनमें खूंटी की निक्की प्रधान हैं और सिमडेगा की सलीमा टेटे एवं संगीता कुमारी हैं. तीनों ही खिलाड़ियों ने आज शानदार प्रदर्शन किया. भारत का दूसरा मैच कल 30 जुलाई को वेल्स के साथ रात्रि 11:30 बजे से है. भारतीय टीम के विजयी होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, मनोज कोनबेगी सहित हॉकी झारखंड एवं हॉकी सिमडेगा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है.

Also Read: Jharkhand News : रांची में दो दिवसीय मलखंब प्रतियोगिता 30 जुलाई से, खिलाड़ी ऐसे करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

रिपोर्ट : रविकांत साहू, सिमडेगा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >