झारखंड के सिमडेगा में अपराधी बेखौफ, कारोबारी की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने डेढ़ लाख रुपये भी लूटे

सिमडेगा : झारखंड के सिमडेगा जिले में अपराधियों ने रेंगारीह थाना क्षेत्र के कोनपाला बाजार में दिनदहाड़े व्यवसायी सह भाजपा कार्यकर्ता सलडेगा निवासी महानंद साहू की गोली मार कर हत्या कर दी. इस क्रम में अपराधियों ने लगभग दो लाख रुपये भी लूट लिये. घटना से भाजपा के लोगों में आक्रोश है. उन्होंने अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है. ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.

बताया जा रहा है कि शहरी क्षेत्र के सलडेगा निवासी महानंद साहू खरीदारी करने के लिए कोनपाला गये थे. इसी क्रम में दिन के करीब दो बजे एक बाइक पर दो अपराधी आये और महानंद साहू से रुपये छीनने लगे. दोनों के बीच गुत्थम गुत्थी हुई. इसी क्रम में अपराधियों ने महानंद साहू पर गोली चला दी, जिससे महानंद साहू की मौके पर ही मौत हो गयी. इसके बाद अपराधियों ने उनके पास से करीब दो लाख रुपये लेकर फरार हो गये.

Also Read: झारखंड में कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यार्थियों को घर बैठे पढ़ना होगा आसान, सीएम हेमंत सोरेन आज लॉन्च करेंगे ये एप

घटना की सूचना मिलते ही रेंगारीह पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर, घटना को लेकर भाजपाइयों में आक्रोश है. भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाइक ने अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है. जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाइक, सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव एवं पूर्व विधायक विमला प्रधान ने संयुक्त रूप से कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अपराधी बेखौफ हो गये हैं. एक महीने पहले ही उस भाजपा कार्यकर्ता से उसी बाजार में 40 हजार रुपये की लूट हुई थी. कार्रवाई नहीं होने पर अपराधियों का हौसला बढ़ा, जिसकी कीमत आज भाजपा कार्यकर्ता को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. महानंद साहू अपने पीछे दो माह का बच्चा छोड़ गये हैं. एक वर्ष पूर्व ही उनकी शादी हुई थी.

Also Read: झारखंड के पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश महतो को धमकी देने वाले जल्द होंगे गिरफ्त में, पुलिस को मिले अहम सुराग

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >