अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़े: जिलाध्यक्ष

युवा कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की बैठक

सिमडेगा. परिसदन भवन में युवा कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिला प्रभारी इमरान आजाद अंसारी मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में मुख्य रूप से संगठन विस्तार पर चर्चा हुई, जिसमें प्रभारी इमरान अंसारी ने दोनों विधानसभा व सभी प्रखंडों के अध्यक्षों को समिति का विस्तार नौ अप्रैल तक करने का निर्देश दिया. जिलाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने संगठन से युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में महंगाई व बेरोजगारी चरम पर है. गैस की किल्लत से उद्योग बंद हो रहे हैं उससे महंगाई और बेरोजगारी और बढ़ेगी, जिसका सीधा असर गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ेगा. बैठक में युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष व सभी प्रखंडों के अध्यक्ष उपस्थित थे.

पेयजल समस्या के लिए नियंत्रण कक्ष का गठन

सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह के निर्देश पर ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाये रखने के लिए पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, सिमडेगा द्वारा प्रखंड एवं जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है. नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने के लिए 06525-350233 पर तथा राज्य स्तरीय टॉल फ्री नंबर 1800-3456-502 पर शिकायत दर्ज करायी जा सकती है. सोमवार को कुल 12 शिकायत प्राप्त हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >