कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनायी

कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनायी

सिमडेगा. कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 41वीं पुण्यतिथि मनायी. इस मौके पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. साथ ही उनके द्वारा देश के लिए दिए गये योगदान को याद किया गया. कहा गया कि 1971 में पाकिस्तान को हराकर बांग्लादेश का निर्माण, बैंकों का राष्ट्रीयकरण, परमाणु परीक्षण और हरित क्रांति को बढ़ावा देना उनके प्रमुख योगदान थे. इन फैसलों ने भारत को दुनिया में पहचान दिलायी. यही कारण है कि उन्हें आयरन लेडी के नाम से जाना जाता था. इस मौके पर सरदार बल्लभ भाई पटेल को भी याद किया गया. कार्यक्रम में पीसीसी डेलिगेट् कौशल किशोर रोहिल्ला , जिप सदस्य जोसिमा खाखा, सामरोम पॉल टोपनो ,रणधीर रंजन , विधायक जिला प्रतिनिधि संतोष सिंह , सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर अरविंद लुगुन,मो तनवीर खान,ओबीसी जिला अध्यक्ष शिव कुमार केशरी , नगर अध्यक्ष अरशद हुसैन आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >