योजनाओं व कार्यों को गुणवत्तापूर्ण पूरा करें : डीडीसी

समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा

सिमडेगा. उपविकास आयुक्त दीपांकर चौधरी की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं व गतिविधियों की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण की प्रगति, पोषण ट्रैकर पर अद्यतन डाटा प्रविष्टि तथा केंद्रों में विद्युत, शौचालय और टैप वाटर की उपलब्धता की स्थिति पर चर्चा की गयी. साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों की निकटवर्ती विद्यालयों में सह स्थापना, सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका व जल-छाजन निर्माण, सेविका-सहायिका के चयन, अपार आइडी व आभा आइडी निर्माण तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की प्रगति की भी समीक्षा की. उपविकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं व कार्यों को निर्धारित समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करें. बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सहायक एवं कनीय अभियंता, महिला पर्यवेक्षिकाएं समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

हज यात्रियों का ट्रेनिंग कैंप आज

सिमडेगा. शहर के इस्लामपुर स्थित जमजम मैरेज हॉल में हज खिदमत कमेटी के तत्वावधान में हज यात्रियों का ट्रेनिंग कैंप का आयोजन 12 अप्रैल को अपराह्न पांच बजे से किया गया है. मौके पर हज ट्रेनर हाजी केसर साहब हाजियों को ट्रेनिंग देंगे. यह जानकारी समिति के खुबैब शाहिद ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >