भरे बाजार चाकू के बल पर महिला से की चेन व बाली की लूट

कोलेबिरा प्रखंड मुख्यालय में रविवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार में एक वृद्ध महिला से लुटेरों के द्वारा चाकू का भय दिखा कर दिनदहाड़े एक सोने की चेन एवं दो सोने की कान की बाली लूट ली गयी

फोटो फाइल: 7 एसआइएम:1-भुक्तभोगी महिला कोलेबिरा. कोलेबिरा प्रखंड मुख्यालय में रविवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार में एक वृद्ध महिला से लुटेरों के द्वारा चाकू का भय दिखा कर दिनदहाड़े एक सोने की चेन एवं दो सोने की कान की बाली लूट ली गयी. जानकारी के अनुसार कोलेबिरा साहू मोहल्ला निवासी रामलोचन साहू की पत्नी माया देवी रविवार को कोलेबिरा साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीदने गयी थी. वह बाजार में सब्जी खरीद रही थी. इसी क्रम में शिव हार्डवेयर के समीप एक युवक ने उसे बुलाया और टेंपो के किनारे ले गया तथा चाकू के नोंक पर गले में पहने एक सोने की चेन और दो सोने की कान बाली लूट कर फरार हो गया. घटना के बाद वृद्ध महिला रोने लगी. उसे रोता देख अगल बगल के लोगों ने पूछताछ की तो उसने घटना की जानकारी दी. माया देवी ने बताया कि वह बाजार में सब्जी खरीद रही थी इसी दौरान एक युवक कुछ पूछने के लिए मुझे बुलाया और चाकू दिखा कर गले में पहने हुए सोने की चेन और दो सोने की कान वाली छीन लूट ली. सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की. दिनदहाड़े भरी बाजार से चाकू के नोंक पर छिनतई की घटना लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग सुरक्षा प्रति चिंतित हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >