ओलावृष्टि के साथ हुई बारिश, तेज हवा से फसलों व घरों को नुकसान

बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

सिमडेगा. सिमडेगा में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बारिश से जहां गर्मी से लोगों को राहत मिल रही है, वहीं बिजली गुल होने की समस्या से लोग परेशान है. शुक्रवार की देर शाम शहरी क्षेत्र व आसपास के इलाकों में हुई बारिश से किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है. ओले के साथ हुई भारी बारिश के कारण लोगों के खपरैल घरों के अलावा सब्जी की फसलों को नुकसान हुआ. ओलावृष्टि से तरबूज, आम, खीरा, कद्दू, गोंगरा, टमाटर आदि फसलें बर्बाद हो गयी. शनिवार को बारिश और लाइटिंग के कारण भी किसानों के अलावा आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा. शहरी क्षेत्र के डेली मार्केट में सब्जी बेचने के लिए आये किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. रुक-रुक कर हुई मूसलाधार बारिश के कारण कई किसानों के सब्जी बर्बाद हो गयी. किसानों को कम दाम में सब्जी बेचनी पड़ी. इधर, जिस इलाके में ओलावृष्टि नहीं हुई, उस क्षेत्र के तरबूज की फसल को फायदा हुआ है. किसानों को तरबूज में पानी नहीं पटना पड़ा. कोचेडेगा में एक व्यक्ति के खपड़े के मकान पर पेड़ की डाली टूट कर गिर गयी, जिससे घर की छत पर क्षतिग्रस्त हो गयी. घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >