पेपर लीक मामले में भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

पेपर लीक मामले में भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

सिमडेगा. उत्पाद सिपाही परीक्षा में पेपर लीक को लेकर भाजपा युवा मोर्चा ने झूलन सिंह चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया. कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह कर रहे थे. इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी. कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक को युवाओं के भविष्य के साथ सीधा अन्याय और सरकार की घोर विफलता करार दिया. अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि बार-बार हो रहे पेपर लीक से यह स्पष्ट हो गया है कि सरकार पूरी तरह से नाकाम हो चुकी है. मेहनती युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की. मौके पर मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष चंदन प्रसून, राकेश रविकांत प्रधान, जिला सोशल मीडिया प्रभारी कृष्णा ठाकुर, संटू गुप्ता, अनूप केसरी, रामविलास बड़ाईक, शिखा अग्रवाल, किशोरी साहू, प्रभु राम साहू, बबलू कुमार, अंकित कुमार झा, अमर रजक सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >