भाजपा की बैठक में धरना प्रदर्शन पर चर्चा

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक की अध्यक्षता बैठक हुई.

सिमडेगा. भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक की अध्यक्षता बैठक हुई. बैठक में पांच जनवरी को दिन के 11 बजे सिमडेगा आंबेडकर चौक के समीप आयोजित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया. नगर परिषद क्षेत्र के सभी 20 वार्ड से भाजपा समर्पित कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में धरना प्रदर्शन में शामिल होने का आग्रह किया गया.बताया गया कि धरना के माध्यम से राज्य सरकार से तीन मांगों को प्रमुख रूप से रखा जायेगा. जिसमें निकाय चुनाव जल्द से जल्द कराने,दलीय आधार पर चुनाव कराने एवं ईवीएम से चुनाव कराने की मांग शामिल है. बैठक में मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक दीपक पूरी,सह संयोजक संजय ठाकुर, मुकेश श्रीवास्तव, चंदन प्रसून, दिलीप साहू, शंभु भगत, श्रीलाल साहू, दीपनारायण दास, अनूप केशरी, कृष्णा ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह, घनश्याम केशरी, बजरंग प्रसाद, संटू गुप्ता, महावीर बड़ाईक, सुभाष साहू, दिनेश प्रसाद समेत कई लोग उपस्थित थे. नव वर्ष पर मिलन समारोह का आयोजन सिमडेगा. सदर प्रखंड कसडेगा में समाज सेवी सह कोनपाला पंचायत के पूर्व उपमुखिया दीपक लकड़ा द्वारा नव वर्ष पर मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर दीपक लकड़ा ने केक काट कर जन्मदिन भी मनाया. कार्यक्रम में काफी संख्या में समाज सेवी व जन प्रतिनिधियों ने भाग लिया. मौके पर लोगों ने श्री लकड़ा को जन्मदिन की बधाई भी दी. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अजय एक्का, प्रमुख बिपिन पंकज मिंज आदि ने दीपक लकड़ा द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्य पर चर्चा करते हुए उसकी सराहना की.उन्होंने कहा कि दीपक लकड़ा हमेशा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के हक और अधिकार के लिए आवाज उठाते रहे हैं. उनके सेवा भावना से क्षेत्र के युवाओं को प्रेरणा मिलती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >