लिटिल फ्लावर स्कूल में धर्मबहनों के नवनिर्मित आवास का उद्घाटन, विधायक भूषण बाड़ा ने काटा फीता

लिटिल फ्लावर स्कूल, सिमडेगा में धर्मबहनों के लिए नवनिर्मित आवास का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया. विधायक भूषण बाड़ा ने फीता काटकर भवन का लोकार्पण किया.

सिमडेगा: लिटिल फ्लावर स्कूल तामड़ा परिसर में शनिवार को धर्मबहनों के लिए नवनिर्मित आवास का आशीष संस्कार सह उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत बिशप विंसेंट बरवा की अगुवाई में मिस्सा पूजा से हुई. इसके बाद बिशप ने नवनिर्मित भवन और चर्च परिसर में आशीष जल का छिड़काव किया.

विधायक भूषण बाड़ा ने किया उद्घाटन

सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने फीता काटकर नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि लिटिल फ्लावर स्कूल शिक्षा के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कार निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. धर्मबहनों के लिए नए आवास के निर्माण से उन्हें बेहतर सुविधाएं मिलेंगी. इससे वे शिक्षा और समाजसेवा के कार्यों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा सकेंगी.

ये भी पढ़ें- सिमडेगा से लापता 13 साल की नाबालिग रांची में बरामद, ट्रेन से ले जाने की तैयारी में था आरोपी

सेवा और शिक्षा के कार्य को बताया ईश्वर की सेवा

बिशप विंसेंट बरवा ने कहा कि धर्मबहनों का सेवा, शिक्षा और कमजोर वर्गों के बीच कार्य करना ईश्वर की सेवा के समान है. उन्होंने धर्मबहनों के सेवा कार्यों की सराहना की. वहीं जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने धर्मबहनों के जीवन को त्याग, सेवा और समर्पण का उदाहरण बताते हुए नवनिर्मित भवन के लिए शुभकामनाएं दीं.

धर्मगुरु और धर्मबहनें रहीं मौजूद

समारोह में विजी फादर राजेश केरकेट्टा, डीन फादर हेरमन खलखो, फादर पौलूस, फादर एलेक्स, फादर मार्कुस सिंदूर, फादर क्लेमेंट, सिस्टर मंजू, सिस्टर सरिता सहित कई धर्मगुरु, धर्मबहनें और अन्य लोग उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें- झारखंड में निजी अस्पतालों में भी मुफ्त चढ़ेगा खून, आयुष्मान-अबुआ कार्ड से मिलेगा लाभ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >