अर्द्धनिर्मित पुलिया में गिर कर बाइक सवार की मौत

पानी भरे गड्ढे में दबा मिला शव

कोलेबिरा. थाना क्षेत्र के कोलेबिरा-मनोहरपुर हॉट गवारिया रोड स्थित नायक पेट्रोल पंप (बोंगराम) के समीप सड़क हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गयी. एक युवक मोटरसाइकिल से कोलेबिरा से बानो की ओर जा रहा था. इस दौरान नायक पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित अर्द्धनिर्मित पुलिया के गड्ढे में जा गिरा. गड्ढे में पानी भरा हुआ था, जिससे युवक मोटरसाइकिल के नीचे दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. इधर, राहगीरों ने सड़क किनारे गिरी मोटरसाइकिल देखी तो इसकी सूचना पेट्रोल पंप संचालक को दी. सूचना मिलते संचालक अपने कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और गड्ढे में उतर कर मोटरसाइकिल को हटाया. इस दौरान उसके नीचे दबे युवक को बाहर निकाला गया. लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना मिलने पर कोलेबिरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. मृतक की पहचान जेब से मिले कागजात के आधार पर सकोरला निवासी विपिन लुगून के रूप में की गयी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >