संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतें : एसपी

संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतें : एसपी

सिमडेगा. बकरीद पर्व को लेकर मंगलवार को एसपी सिमडेगा की अध्यक्षता में सभी थाना व ओपी प्रभारियों के साथ ऑनलाइन बैठक हुई. बैठक में जिले की विधि-व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गयी. एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने, नियमित गश्ती अभियान चलाने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया. इसके अलावा सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया. पर्व के दौरान शांति व आपसी सौहार्द बनाये रखने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शांति समिति सदस्यों और धर्मगुरुओं के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया. बैठक में वरीय पुलिस उपाधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल पुलिस निरीक्षक सहित सभी थाना व ओपी प्रभारी मौजूद थे.

बकरीद पर्व को लेकर शहर में निकला फ्लैग मार्च

सिमडेगा. आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को पुलिस प्रशासन ने नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया. इसकी शुरुआत नियंत्रण कक्ष से की गयी. वरीय पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में निकाले गये फ्लैग मार्च में पुलिस बल, सशस्त्र बल एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया. मार्च शहर के मुख्य मार्गों और प्रमुख चौक-चौराहों से होकर गुजरा. फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से शांति, भाईचारा और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गयी. प्रशासन ने कहा कि सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और अफवाह फैलाने वालों व असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की जायेगी. पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >