भाजपा व आरएसएस की नीतियों से सतर्क रहें : विधायक

बलियाजोर में हुई बैठक में विकास व जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

सिमडेगा. बोलबा प्रखंड अंतर्गत कादोपानी पंचायत के बलियाजोर गांव में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक का ग्रामीणों ने स्वागत किया. बैठक में बलियाजोर से छुरीचोखा सड़क निर्माण, वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी), एसआइआर, जनगणना व क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी. विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल व रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना आवश्यक है. कहा कि झारखंड की पहचान जल, जंगल और जमीन से है तथा यहां के लोगों के अधिकारों की रक्षा उनकी प्राथमिकता है. विधायक ने भाजपा व आरएसएस की नीतियों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि समाज में भेदभाव फैलाने वाली सोच से लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. उन्होंने ग्रामीणों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की. बैठक में ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में हो रही देरी व वन विभाग से एनओसी प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कराने की मांग उठायी. विधायक ने भरोसा दिलाया कि संबंधित विभागों से समन्वय कर समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जायेगा. कार्यक्रम में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >