बानो रेलवे स्टेशन में मूलभूत सुविधाओं का आभाव : तुलसी साहू

भाजपा नेता तुलसी साहू ने बानो रेलवे स्टेशन का दौरा कर स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं और चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया

सिमडेगा. भाजपा नेता तुलसी साहू ने बानो रेलवे स्टेशन का दौरा कर स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं और चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्टेशन की बदहाल स्थिति पर गहरी नाराजगी जतायी और कहा कि बानो स्टेशन में यात्रियों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है, जबकि यह स्टेशन क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण यातायात केंद्र है. तुलसी साहू ने स्टेशन परिसर में फैली गंदगी, अव्यवस्थित प्लेटफार्म, खराब साफ-सफाई और यात्रियों को हो रही परेशानियों को देखा. उन्होंने कहा कि स्टेशन पर पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है, शौचालयों की स्थिति अत्यंत दयनीय है और यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त प्रतीक्षालय भी उपलब्ध नहीं है. खासकर महिला यात्रियों, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी उच्च अधिकारी या जनप्रतिनिधि स्टेशन का निरीक्षण करने आते हैं, तब स्टेशन को अस्थायी रूप से चकाचक कर दिया जाता है, लेकिन उनके रवाना होते ही स्टेशन फिर से अपनी पुरानी बदहाल स्थिति में लौट जाता है. उन्होंने कहा कि बानो स्टेशन अमृत भारत योजना के अंतर्गत चयनित स्टेशन है, जिसका उद्घाटन स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जा चुका है. इसके बावजूद यहां न तो यात्रियों को बुनियादी सुविधाएं मिल रही हैं और न ही क्षेत्र की अपेक्षाओं के अनुरूप रेलवे सेवाओं का विस्तार हो पा रहा है.तुलसी साहू ने मांग की कि बानो स्टेशन पर जल्द से जल्द सुविधाएं बहाल की जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >