आवासीय परिसर में खेती कर आत्मनिर्भरता का संदेश दे रहे है बानो बीडीओ

आवासीय परिसर में खेती कर आत्मनिर्भरता का संदेश दे रहे है बानो बीडीओ

बानो.

बानो बीडीओ नइमुद्दीन अंसारी अपने आवासीय परिसर में सब्जी व फूलों की खेती कर क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बनते जा रहे हैं. सीमित भूखंड में उन्होंने आलू, टमाटर, गाजर, पालक, धनिया, प्याज समेत कई प्रकार की सब्जियों की सफल खेती की है. साथ ही विभिन्न किस्म के फूल भी उगाये हैं, जिससे उनका आवासीय परिसर हरा-भरा और आकर्षक दिखायी देता है. बीडीओ नइमुद्दीन अंसारी ने बताया कि प्रशासनिक व्यस्तताओं के बावजूद जब भी समय मिलता है, वह खेती-बारी में लग जाते हैं. उनके अनुसार खेती उनके लिए केवल एक शौक नहीं, बल्कि मानसिक सुकून व शारीरिक व्यायाम का भी महत्वपूर्ण माध्यम है. उन्होंने प्रखंड के किसानों से अपील करते हुए कहा कि कम भूमि व सीमित संसाधनों में भी फल और सब्जियों की खेती कर आत्मनिर्भर बना जा सकता है. यहां की मिट्टी अत्यंत उपजाऊ है, बस जरूरत है थोड़ी मेहनत और सही तकनीक की. खेती से न केवल घरेलू जरूरतें पूरी होती हैं, बल्कि अतिरिक्त उत्पादन से आर्थिक लाभ भी अर्जित किये जा सकते हैं. बीडीओ की यह पहल न सिर्फ किसानों बल्कि आम लोगों को भी कृषि के प्रति जागरूक कर रही है और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक सकारात्मक संदेश दे रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >