बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती मनायी गयी
बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती मनायी गयी
सिमडेगा. अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जिला इकाई के तत्वावधान में स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती मनायी गयी. मौके पर वीर कुंवर सिंह पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त कंचन सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में एसपी श्रीकांत एस खोटरे, नप अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा, उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल व क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष टीपी सिंह समेत अन्य उपस्थित थे. अतिथियों व उपस्थित लोगों ने बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर समाज के प्रधान संरक्षक डीडी सिंह ने बाबू वीर कुंवर सिंह के जीवन और उनके अद्वितीय साहस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते हुए अपने अदम्य साहस का परिचय दिया था. कहा कि कठिन परिस्थितियों और गिरती सेहत के बावजूद बाबू वीर कुंवर सिंह ने कभी अंग्रेजों के सामने घुटने नहीं टेके, बल्कि अंत तक उनका डट कर मुकाबला किया. कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के नारों और वीर कुंवर सिंह के आदर्शों को अपनाने के संकल्प के साथ किया गया. संचालन शंभु सिंह ने किया. कार्यक्रम में सतीश सिंह, अखिलेश सिंह, अरुण सिंह, रवींद्र सिंह, एतवा सिंह, दुखवा सिंह, कृष्णकांत सिंह, शिव सिंह, मनोज सिंह, नवीन सिंह, जगदीश सिंह, पिंटू सिंह, हरि सिंह, अनुज सिंह, अभय सिंह, कुणाल सिंह, ललिंद्र सिंह आदि उपस्थित थे.