विराट हिंदू महासम्मेलन जुड़े पहलुओं पर विचार-विमर्श

विराट हिंदू महासम्मेलन जुड़े पहलुओं पर विचार-विमर्श

बानो. बानो प्रखंड में 19 फरवरी को आयोजित विराट हिंदू महासम्मेलन को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई. यह सम्मेलन बानो डिग्री कॉलेज के बगल में स्थित मैदान में आयोजित होगा. बैठक में सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गयी. कार्यक्रम की रूपरेखा, जनसंपर्क व आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि बानो क्षेत्र के अधिक से अधिक हिंदू समाज के लोगों को सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जायेगा. सम्मेलन के संयोजक कामेश्वर सिंह ने बानो क्षेत्र के समस्त हिंदू समाज से अपील की कि सम्मेलन में बढ़-चढ़ कर भाग लें. बैठक में उपस्थित लोगों ने सम्मेलन को सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना और संगठन की मजबूती का माध्यम बताया तथा एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया. बैठक में रामनिधि सिंह, रामचंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, शंकर सिंह, शुद्धदेव कुमार साहू, सुहेल सिंह, बंशी बड़ाइक, मसरूदन सिंह, हरिनाम, नरेंद्र सिंह, विकास कच्छप, रमेश बड़ाइक, राजेश बड़ाइक, राम साहू, रामनाथ बड़ाइक, ललित बड़ाइक, बालमुकुंद सिंह, रूपेश बड़ाइक, नवीन उरांव, शिवा शरण सिंह, तिलक उरांव हांसदा, रतन सिंह, गणेश बड़ाइक, मोका राम बड़ाइक आदि उपस्थित थे.

विधायक ने निधन पर जताया शोक

सिमडेगा. पंचायत समिति सदस्य सह कांग्रेस नेत्री प्रतिमा कुजूर की मौसी खूंटीटोली निवासी स्कोलोस्टीका बेक का निधन हो गया. उनके निधन की सूचना पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे विधायक सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूषण बाड़ा ने दुखित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की. उन्होंने शोक जताते हुए कहा कि परिवार ने एक महत्वपूर्ण स्तंभ खो दिया है. स्कोलस्टिका को सरल, मिलनसार और समाजसेवी प्रवृत्ति की महिला बताया. इस दौरान महिला जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा, सुचिता तिर्की, उर्मिला केरकेट्टा समेत कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >