जेबा परवीन हत्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज लोगों ने किया रोड जाम

जेबा परवीन हत्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज लोगों ने किया रोड जाम

प्रतिनिधि, कोलेबिरा नवाटोली निवासी जेबा परवीन हत्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से स्थानीय ग्रामीणों ने रविवार शाम करीब 5.30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-143 को रण बहादुर सिंह चौक के समीप जाम कर दिया. प्रदर्शनकारी जेबा परवीन के शव को एंबुलेंस के साथ सड़क पर रखकर धरने पर बैठ गये. सड़क जाम होने से हाइवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया. जाम कर रहे लोगों का कहना था कि घटना के लगभग 40 घंटे बीत जाने के बावजूद अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. जो पुलिस की निष्क्रियता को दर्शाता है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने में भी देरी की गई. जिससे आरोपी फरार होने में सफल रहा. प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक रोड जाम जारी रहेगा. इस दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन हाय-हाय, जेबा को न्याय दो जैसे नारे लगाये. वहीं स्थानीय विधायक के प्रति भी लोगों में नाराजगी देखने को मिली. ग्रामीणों ने कहा कि दुख की इस घड़ी में अब तक जनप्रतिनिधियों की ओर से अपेक्षित पहल नहीं की गयी है. समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था. प्रशासन जाम खुलवाने के प्रयास में जुटा रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >