सेविका व सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

सेविका व सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

सिमडेगा. समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त कंचन सिंह ने जिले की नवचयनित आंगनबाड़ी सेविकाओं व सहायिकाओं के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया. कार्यक्रम में कुल 12 आंगनबाड़ी सेविकाओं व छह सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. उपायुक्त ने सभी नवचयनित कर्मियों को बधाई व शुभकामना देते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों, गर्भवती महिलाओं व धात्री माताओं के सर्वांगीण विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं. उन्होंने सेविकाओं व सहायिकाओं से पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी व संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके. उपायुक्त ने कहा कि बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य व प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है. साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया में भी आंगनबाड़ी सेविकाओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है. कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान, मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण, पात्र मतदाताओं की पहचान, निर्वाचन संबंधी सर्वेक्षण व जनसंपर्क गतिविधियों में आंगनबाड़ी सेविकाएं प्रशासन की सहयोगी के रूप में कार्य करती हैं. उन्होंने सभी नवचयनित सेविकाओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन करने की अपील की. कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सूरज मुन्नी कुमारी समेत अन्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >