केरल में मजदूर युवक की मौत, शव गांव लाने के लिए आर्थिक मदद की गुहार

बांसजोर के सकमबहार गांव के 21 वर्षीय अजय केरकेट्टा की केरल में मजदूरी के दौरान मौत हो गई. परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है और शव को गांव लाने में असमर्थ है. मदद की गुहार लगाई गई है.

जलडेगा. बांसजोर थाना क्षेत्र के सकमबहार गांव निवासी 21 वर्षीय अजय केरकेट्टा की केरल में मौत हो गयी. परिजनों के अनुसार अजय इसी वर्ष जून में मजदूरी करने के लिए केरल गया था. 15 सितंबर को अचानक तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में मातम छा गया.

बेटे की मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. गरीबी के कारण परिवार के पास केरल से शव को सिमडेगा तक लाने के लिए भी पैसे नहीं हैं. ऐसे कठिन समय में जिला परिषद सदस्य अजय एक्का ने परिवार की मदद के लिए पहल की है. उन्होंने श्रम विभाग एवं जिला प्रशासन से तत्काल आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने का आग्रह किया है, ताकि शव को जल्द पैतृक गांव लाकर अंतिम संस्कार किया जा सके.

मृतक के पिता तरसीयूस केरकेट्टा ने भी श्रम अधीक्षक को आवेदन देकर शव को गांव लाने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >