सिमडेगा. संत जोसेफ काथलिक चर्च तुमडेगी में मई माह का समापन दिवस मनाया गया. मौके पर माता मरियम के आदर में मरिया जतरा का आयोजन किया गया. रोजरीमाला विनती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. कार्यक्रम में तुमडेगी पल्ली के सभी यूनिट के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. मौके पर नृत्य व लघु नाटिका की प्रस्तुति दी गयी. माता मरिया के गारेटो के पास धन्यवादी मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया गया. मिस्सा अनुष्ठान में मुख्य अनुष्ठाता के रूप में फादर विराज चेलेकचेला उपस्थित थे. मौके पर फादर विराज ने कहा कि माता मरिया के आदर व भक्ति में शक्ति है. हमें माता मरिया के आदर्शों को अपनाना चाहिए. मिस्सा अनुष्ठान में मुख्य अनुष्ठाता फादर विराज का सहयोग तुमड़ेगी पल्ली पुरोहित फादर थॉमस सोरंग, फादर जोन बाड़ा, फादर लिबनुस टेटे, फादर इम्मानुएल बाधवार, फादर निकोदिन सोरेंग, फादर बीरेंद्र बाड़ा समेत 12 पुरोहितों ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रचारक अंतोनी लकड़ा, इग्नासियुस सोरेंग, राकेश बाड़ा, सतीश लकड़ा, अजीत मिंज, रोशन खलखो, प्रफुल मिंज, रोमानुस एरगेट, मुखिया अनिल उरांव, गब्रिएल मिंज, सिप्रियन डुंगडुंग, पूनम एकका, सरिता कुल्लू, कुंवारी लकड़ा, फ्लौरा खलखो, सिलवंती बाड़ा, रोजालीत एक्का, अनिमा केरकेट्टा आदि ने अहम भूमिका निभायी. कार्यक्रम में पुरोहितों, संत अन्ना की धर्म बहनो के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
माता मरिया के आदर्शों को अपनायें : फादर विराज
माता मरिया के आदर्शों को अपनायें : फादर विराज
