जमतई व गेनमेर पंचायत के अबुआ साथियों को मिला प्रशिक्षण

जमतई व गेनमेर पंचायत के अबुआ साथियों को मिला प्रशिक्षण

बानो. फिया फाउंडेशन के तत्वावधान में जमतई व गेनमेर पंचायत के अबुआ साथियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण में दोनों पंचायतों से कुल 24 अबुआ साथियों ने भाग लिया. प्रशिक्षण की शुरुआत समूह गीतों और सहभागितापूर्ण गतिविधियों से हुई. प्रशिक्षण के दौरान विचार-विमर्श, केस स्टडी और नेतृत्व सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों में निर्णय क्षमता, नेतृत्व कौशल और सामाजिक मूल्यों की समझ विकसित की गयी. नेतृत्व सत्र में झारखंड के स्थानीय नेतृत्वकर्ताओं की प्रेरक कहानियों के माध्यम से बताया गया कि सच्चा नेतृत्व सहानुभूति, साहस और सामूहिक निर्णय पर आधारित होता है. मनरेगा से संबंधित व्यावहारिक जानकारी दी गयी. प्रतिभागियों को जॉब कार्ड देखना, डिलीट जॉब कार्ड की जानकारी प्राप्त करना, कार्य की मांग की स्थिति जानना तथा योजनाओं का विवरण देखना आदि का ज्ञान दिया गया. प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने अपने आदर्श ग्राम की कल्पना की और इस बात पर जोर दिया कि वास्तविक विकास तभी संभव है जब महिलाओं, बच्चों, वृद्धजनों और दिव्यांगों समेत सभी वर्गों की आकांक्षाओं को ध्यान में रखा जाये. प्रतिभागियों को बताया गया कि पेसा कानून आदिवासी गांवों को स्वशासन की ताकत देता है, जिसमें ग्रामसभा सर्वोच्च होती है और बिना उसकी सहमति भूमि अधिग्रहण, खनन या विस्थापन जैसे निर्णय नहीं लिये जा सकते. पेसा के तहत ग्राम सभा की नियमित बैठक, महिलाओं की अनिवार्य भागीदारी, निर्णय रजिस्टर का संधारण, जंगल की छोटी उपज पर गांव का अधिकार, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, परंपरागत व्यवस्थाओं का सम्मान तथा छोटे विवादों का गांव स्तर पर समाधान जैसे प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गयी. मौके पर राज्य स्तरीय प्रशिक्षक जय वर्मा, फिया फाउंडेशन से मंतोष चौधरी, राममोहन महतो, विमल करकेट्टा, मकरध्वज पैक, बालमुकुंद, सुदेश, राजबीर, सुनीत, रमेश, दयमनती, शोषण, जोहन, सोमा, जोशीता, विलियम, किशोर, सेबीयन, सिकंदर, बिरसा, सुरेश समेत अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >