मवेशी चरा रहे युवक और जमीन पर सो रही महिला को सांप ने डसा, बानो CHC में चल रहा इलाज

सिमडेगा के बानो प्रखंड में सर्पदंश की दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला घायल हो गए. दोनों को समय पर अस्पताल पहुंचाने के बाद उपचार शुरू किया गया.

सिमडेगा: बानो प्रखंड में अलग-अलग घटनाओं में युवक और महिला सर्पदंश के शिकार हो गये. दोनों को परिजनों ने तत्काल बानो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक डॉ शुभम कुमार और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उपचार शुरू किया. नापताली हेमरोम को एंटी-वेनम (सर्प विषरोधी दवा) भी दी गयी. उपचार के बाद दोनों की स्थिति में सुधार बताया जा रहा है. फिलहाल दोनों अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में हैं.

मवेशी चराने के दौरान युवक को सांप ने डसा

पहली घटना कनारोवां पंचायत की है. शनिवार दोपहर करीब तीन बजे बहुवाटोला बौड़ाकोना निवासी नापताली हेमरोम (23 वर्ष) घर से दूर मवेशी चरा रहे थे. इसी दौरान अचानक सांप ने उन्हें डस लिया. सर्पदंश की जानकारी मिलने पर परिजनों ने पहले उनका घरेलू उपचार किया. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए बानो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.

ये भी पढ़ें- MBA के बाद बेंगलुरु में नौकरी, इंगेजमेंट टूटने के बाद रांची लौटी युवती ने की आत्महत्या

जमीन पर सो रही महिला को भी सांप ने डसा

दूसरी घटना कनारोवां स्कूल टोली की है. यहां घर में जमीन पर सो रही बसंती लुगुन (28 वर्ष), पति सायुन लुगुन को सांप ने डस लिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने पहले उनका घरेलू उपचार किया. इसके बाद उन्हें तत्काल बानो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया.

युवक को दिया गया एंटी-वेनम

बानो सीएचसी पहुंचने के बाद चिकित्सक डॉ शुभम कुमार और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों का तत्काल उपचार शुरू किया. नापताली हेमरोम को आवश्यक उपचार के साथ एंटी-वेनम (सर्प विषरोधी दवा) दी गयी. उपचार के बाद उनकी स्थिति में सुधार बताया गया है. दोनों घायलों का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है.

जिला परिषद सदस्य ने लिया हालचाल

घटना की जानकारी मिलने पर जिला परिषद सदस्य सह झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य बिरजो कंडुलना बानो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. उन्होंने दोनों घायलों का हालचाल लिया और उनकी स्थिति की जानकारी ली. साथ ही चिकित्सकों से दोनों का बेहतर और समुचित इलाज सुनिश्चित करने को कहा.

ये भी पढ़ें- रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, जानें अपने इलाके का समय

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dharamveer Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >