जलडेगा के मजदूर की नासिक महाराष्ट्र में मौत

जलडेगा थाना क्षेत्र के टिनगिना पंचायत के सिलिंगा ढोंगीझरया निवासी 35 वर्षीय कलेश्वर मांझी की मौत महाराष्ट्र के नासिक में हो गयी.

जलडेगा. जलडेगा थाना क्षेत्र के टिनगिना पंचायत के सिलिंगा ढोंगीझरया निवासी 35 वर्षीय कलेश्वर मांझी की मौत महाराष्ट्र के नासिक में हो गयी. जानकारी के अनुसार दो माह पूर्व गांव के कुछ साथियों के साथ मजदूरी का काम करने के लिए महाराष्ट्र के नासिक गया था.वहां राजमिस्त्री का काम करने लगा. शुक्रवार को दो तल्ला भवन के ऊपर सरिया बांधने का काम कर रहा था. इसी बीच छड़ बिजली तार से सट जाने के कारण करंट कीी चपेट में आ गया और भवन से जमीन पर गिर गया. उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक कलेश्वर मांझी की पत्नी सुनीता देवी के दो बेटे और एक बेटी है. मृत्यु शव लाने के लिए परिजन परेशान हैं.पत्नी सुनीता देवी ने कहा कि मजदूरी कर किसी तरह से परिवार चलता है. पति के मौत की खबर के बाद परिवार काफी चिंतित है. परिजन सदमे में हैं. मृतक की पत्नी एवं परिजनों ने उपायुक्त एवं श्रम विभाग से शव को घर लाने में मदद की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >