बानो. मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया. मौके पर छात्राओं के बीच भाषण प्रतियोगिता हुई. प्रतियोगिता में एएनएम व जीएनएम की छात्राओं ने भाग लिया और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर विचार प्रस्तुत किये. कॉलेज के निदेशक डॉ प्रहलाद मिश्रा ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा सात अप्रैल 1950 से विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जा रहा है. इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है. उन्होंने कहा कि शुद्ध व संतुलित आहार से ही शरीर और मन स्वस्थ रहता है. मुख्य अतिथि लीगल एडवाइजर अशोक तिवारी ने सभी को स्वास्थ्य दिवस की शुभकामनाएं दीं और महिलाओं के विरुद्ध बढ़ती हिंसा तथा उससे संबंधित कानूनी जानकारी साझा की. संचालन सीनियर ट्यूटर कविता कुमारी ने किया, जबकि स्वागत भाषण प्राचार्या निशि डुंगडुंग किया गया. मौके पर ट्यूटर अल्बीना तोपनो, खुशबू कुमारी, वंदना धनवार, प्राचार्या एरेन बेक, रिचा हेंब्रम, अमृता लवली समेत सभी एएनएम एवं जीएनएम की छात्राएं उपस्थित थीं.
शुद्ध व संतुलित आहार से स्वस्थ रहता है तन और मन
मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में विश्व स्वास्थ्य दिवस मना
