मोरम खुदाई के क्रम में चट्टान से दब कर अधेड़ की मौत

मोरम खुदाई के क्रम में चट्टान से दब कर अधेड़ की मौत

कोलेबिरा. प्रखंड की डोमटोली पंचायत अंतर्गत छगरबंधा गांव में मोरम खुदाई के दौरान एक दर्दनाक हादसे में अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान छगरबंधा निवासी पास्कल समद के 45 वर्षीय पुत्र सुधीर समद के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार सुधीर समद शनिवार की शाम लगभग 4.30 बजे ट्रैक्टर (जेएच-10बीपी-4421) लेकर मोरम लाने गया था. खुदाई के दौरान अचानक एक भारी चट्टान उसके उपर गिर गया, जिससे मौके पर ही दब कर उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर मुखिया व कोलेबिरा थाना प्रभारी दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

मशीन में फंस कर महिला घायल, रिम्स रेफर

बानो. उकौली पंचायत अंतर्गत बेडाहोंजर गांव में शनिवार को धान कूटने वाली मशीन में फंस कर महिला घायल हो गयी. घटना शनिवार की शाम लगभग 4.30 बजे की है. बेडाहोंजर निवासी सावित्री देवी धान कूटने का काम कर रही थी. इस दौरान अचानक उनका बाल मशीन में फंस गया. इससे वह असंतुलित होकर गिर घायल हो गयी. घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को बानो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. बानो सीएचसी में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया. बताया जा रहा है कि घायल महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है. घटना की जानकारी मिलते जिप सदस्य बिरजो कडुंलना अस्पताल पहुंच और मामले की जानकारी ली. उन्होंने घायल महिला को रिम्स भेजने में हरसंभव सहयोग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >