जलडेगा. जलडेगा प्रखंड के ग्राम टांगिया निवासी खुशबू कुमारी बीमारी से पीड़ित थी. इसकी जानकारी मिलते ही विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने तत्परता दिखाते हुए मामले को झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के संज्ञान में लाया. मंत्री के निर्देश पर बच्ची के इलाज के लिए अनुदान राशि स्वीकृत की गयी. इसके बाद विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने खुशबू कुमारी की माता को सहायता राशि का चेक सौंपा और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया. विधायक ने कहा कि क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं और भविष्य में भी हर जरूरी सहयोग किया जायेगा. उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि किसी समस्या की जानकारी तुरंत प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को दें, ताकि समय पर सहायता उपलब्ध करायी जा सके. मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राकेश कोंगाड़ी,अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष रावेल लकड़ा, जिला सचिव सुलभ नेल्सन डुंगडुंग, पंचायत अध्यक्ष कुलदीप सोरेंग, मंडल अध्यक्ष जोसेफ सोरेंग, विनय केरकेट्टा, संतोष बा आदि उपस्थित थे.
कुंदूरडेगा गांव में लगा नया ट्रांसफाॅर्मर
सिमडेगा. कोलेबिरा प्रखंड के कुंदूरडेगा गांव में विद्युत ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया. मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राकेश कोंगाड़ी, सांसद प्रतिनिधि सुनील खड़िया, पंचायत अध्यक्ष कुलदीप सोरेंग, अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष तजमुल अहमद, कुलदीप टेटे आदि उपस्थित थे. ग्रामीणों ने गांव में बिजली बहाल होने पर खुशी जताते हुए विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी का आभार व्यक्त किया. आभार प्रकट करने वालों में रमेश सिंह, मनोहर दास, डोम पहान, नीलिमा तिर्की, दासू खड़िया, विकास कुमार, गंगी देवी, शारदा देवी, जयंती देवी, सुमित्रा देवी, मुक्तेश्वरी देवी, चंद्रवती देवी, संध्या देवी आदि शामिल हैं.
