सिमडेगा : समाहरणालय स्थित सभागार में शराब दुकानों की बंदोबस्ती करायी गयी. बंदोबस्ती के लिए जिले के चार समूह में बांटा गया था. चारों समूह के लिए 613 आवेदन जमा किये गये थे. समूह एक के लिए 117, समूह दो के लिए 182, समूह तीन के लिए 179 एवं समूह चार के लिए 81 आवेदन जमा किये गये थे.
समूह एक में सिमडेगा एक विदेशी शराब दुकान, विदेशी शराब दुकान बानो, विदेशी शराब दुकान लचड़ागढ़, समूह दो में विदेशी शराब दुकान सिमडेगा दो, विदेशी शराब दुकान कोलेबिरा, विदेशी शराब दुकान बड़कीबिउरा, समूह तीन में विदेशी शराब दुकान सिमडेगा तीन, विदेशी शराब दुकान बड़कीबिउरा, देशी शराब दुकान सिमडेगा, समूह चार में विदेशी शराब दुकान कुलुकेरा एवं देशी शराब दुकान कोलेबिरा को रखा गया था. शराब दुकानों की बंदोबस्ती लॉटरी के आधार पर की गयी. इस अवसर पर सभी आवेदनकर्ता उपस्थित थे.
एसडीओ कार्तिक कुमार प्रभात की उपस्थिति में शराब दुकानों की बंदोबस्ती संपन्न करायी गयी. इस अवसर पर उत्पाद अधीक्षक कमलेश कुमार सिन्हा, एसआइ जितेंद्र कुमार, बद्रीनाथ आदि उपस्थित थे.
इन्हें मिली शराब दुकानें : लॉटरी के माध्यम से शराब दुकानों की बंदोबस्ती की गयी. जिसमें समूह एक की बंदोबस्ती छत्तीसगढ़ के सुरेश साहू, समूह दो की बंदोबस्ती रांची के प्रकाश कुमार, समूह तीन की बंदोबस्ती आनंद प्रसाद गुप्ता एवं समूह चार की बंदोबस्ती हीरालाल प्रसाद के नाम की गयी.
