सिमडेगा : साइमन तिग्गा उच्च विद्यालय घोचोटोली में विद्यालय कार्यकारिणी समिति की बैठक प्रधानाध्यापिका अंजेला तिग्गा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कार्यकारिणी समिति का पुनर्गठन किया गया.
इसमें मो शमीम फौजी को अध्यक्ष, तरसियुस मिंज, कांता निर्मला कुल्लू को उपाध्यक्ष, अमरनाथ बामलिया को सचिव, अनूप केसरी को उप सचिव, पूर्व विधायक बसंत कुमार लोंगा, त्रिलोकी नाथ झा, मोरिस किड़ो, रामनारायण सिंह रोहिल्ला को संरक्षक बनाया गया. इसके अलावा अंजेला तिग्गा, जोलिमा लकड़ा, दीनदयाल सिंह, मनोज झा, वरदान लकड़ा, प्रदीप केसरी, विराज लकड़ा, अभय अखौरी को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया.
