भालू ने एक को घायल किया

कोलेबिरा(सिमडेगा) : कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत बंदरचुंवा पंचायत के दुडीलारी कमलापानी निवासी 52 वर्षीय गोस्नर तोपनो (पिता स्वर्गील हलन तोपनो) जंगली भालू के हमले में घायल हो गये. मंगलवार सुबह सात बजे के करीब गोवारगिरा जंगल में गोस्नर तोपनो महुआ फूल चुनने गये थे. फूल चुनने के क्रम में ही जंगली भालू ने हमला कर गंभीर […]

कोलेबिरा(सिमडेगा) : कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत बंदरचुंवा पंचायत के दुडीलारी कमलापानी निवासी 52 वर्षीय गोस्नर तोपनो (पिता स्वर्गील हलन तोपनो) जंगली भालू के हमले में घायल हो गये. मंगलवार सुबह सात बजे के करीब गोवारगिरा जंगल में गोस्नर तोपनो महुआ फूल चुनने गये थे. फूल चुनने के क्रम में ही जंगली भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

इसे ग्रामीणों के सहयोग से कोलेबिरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक इलाज किया गया. इधर घटना की जानकारी वन विभाग को मिलते ही इलाज के लिए वनरक्षी अशोक कुमार झा द्वारा घायल की पत्नी को पांच हजार रुपये नगद राशि दी गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >