महिला की मौत

घर में लगी आग ठेठइटांगर(सिमडेगा) : ठेठइटांगर थाना क्षेत्र के जोराम कुम्हारटोली में एक घर में आग लग जाने से एक महिला जल गयी. इस घटना में महिला का पति भी घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक कुम्हारटोली निवासी विक्टोर कुल्लू व उसकी पत्नी 55 वर्षीय कतरिना कुल्लू शुक्रवार की रात्रि अलग-अलग कमरे में सोये […]

घर में लगी आग

ठेठइटांगर(सिमडेगा) : ठेठइटांगर थाना क्षेत्र के जोराम कुम्हारटोली में एक घर में आग लग जाने से एक महिला जल गयी. इस घटना में महिला का पति भी घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक कुम्हारटोली निवासी विक्टोर कुल्लू व उसकी पत्नी 55 वर्षीय कतरिना कुल्लू शुक्रवार की रात्रि अलग-अलग कमरे में सोये हुए थे. इसी क्रम में रात्रि लगभग 11 बजे घर में आग लग गयी. इस घटना में कतरिना कुल्लू पूरी तरह से गयी. घर भी पूरी तरह से जल गया.

महिला इतनी बुरी तरह जली कि उसका सिर्फ खोपड़ी ही नजर आ रहा था. उसका पति विक्टोर कुल्लू भी घायल हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन दल वहां पहुंचा. किंतु दमकल के पहुंचने के पूर्व ही घर जल चुका था. हालांकि अग्निशमन कर्मियों ने आग को बुझाने का काम किया. जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर घटना की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >