गोली मार कर एक की हत्या

हब्बा-डब्बा खेला रहे लोगों को अपराधियों ने पीटा जलडेगा (सिमडेगा) : प्रखंड के लोंबोई साप्ताहिक हाट में मंगलवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े 5.30 बजे के करीब गोलीबारी की. गोलीबारी में एक की मौत की सूचना मिली है. सूत्रों के अनुसार शाम को अपराधी दो मोटरसाइकिल पर सवार हो कर बाड़ीसेमर रोड की ओर से साप्ताहिक […]

हब्बा-डब्बा खेला रहे लोगों को अपराधियों ने पीटा

जलडेगा (सिमडेगा) : प्रखंड के लोंबोई साप्ताहिक हाट में मंगलवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े 5.30 बजे के करीब गोलीबारी की. गोलीबारी में एक की मौत की सूचना मिली है. सूत्रों के अनुसार शाम को अपराधी दो मोटरसाइकिल पर सवार हो कर बाड़ीसेमर रोड की ओर से साप्ताहिक हाट लोंबई पहुंचे. बाजार पहुंचने से पूर्व से ही अपराधियों ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी.

फायरिंग करते हुए अपराधी बाजार में हब्बा डब्बा खेला रहे स्थल पर पहुंचे. अपराधियों ने वहां एक की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद जलडेगा रोड की ओर फरार हो गये. जानकारी के अनुसार मृतक तिलईजारा निवासी बताया जा रहा है. इधर एसपी असीम विक्रांत मिंज ने बताया कि मृतक का नाम प्रभु साय है. वह तिलईजारा निवासी है. वे मामले की जांच कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >