प्रभु यीशु दुनिया में आनेवाले हैं

ट्रक पलटने से पांच घंटे मुख्य पथ जाम रहा सिमडेगा : बांसजोर थाना क्षेत्र के खम्हनटांड़ कदम नाला के निकट सिमडेगा-राउरकेला मुख्य पथ पर एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से मुख्य पथ पांच घंटे जाम रहा. जानकारी के मुताबिक दस चक्का ट्रक (एचआर 74/ 4809) गुरुवार की सुबह दस बजे बांसजोर की ओर जा […]

ट्रक पलटने से पांच घंटे मुख्य पथ जाम रहा

सिमडेगा : बांसजोर थाना क्षेत्र के खम्हनटांड़ कदम नाला के निकट सिमडेगा-राउरकेला मुख्य पथ पर एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से मुख्य पथ पांच घंटे जाम रहा. जानकारी के मुताबिक दस चक्का ट्रक (एचआर 74/ 4809) गुरुवार की सुबह दस बजे बांसजोर की ओर जा रहा था. इसी क्रम में खम्हनटांड़ कदम नाला के निकट चालक ने नियंत्रण खो दिया.

परिणाम स्वरूप ट्रक रोड पर ही पलट गया. ट्रक के रोड पर ही पलट जाने से मुख्य पथ पूरी तरह जाम हो गया. इस घटना में ट्रक का चालक हरियाणा निवासी भगवान दास घायल हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही बांसजोर ओपी प्रभारी तुलसी दास मुंडा पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे तथा घायल चालक को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया.

बाद में क्रेन के माध्यम से ट्रक को रोड से हटाया गया. अपराह्न् लगभग तीन बजे रोड जाम हटा. रोड जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. इससे लोगों काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >