जंगली हाथियों ने मचायी तबाही

ठेठइटांगर (सिमडेगा) : प्रखंड के जोराम पंचायत के खुरैड.बहार गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने भारी तबाही मचायी. शुक्रवार की रात्रि 20-25 की संख्या में जंगली हाथी खुरैड.बहार गांव में घुस गये तथा एक दर्जन से भी अधिक घरों को ध्वस्त कर दिया. साथ ही घर में रखे अनाज को भी खा गये. अनाज […]

ठेठइटांगर (सिमडेगा) : प्रखंड के जोराम पंचायत के खुरैड.बहार गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने भारी तबाही मचायी. शुक्रवार की रात्रि 20-25 की संख्या में जंगली हाथी खुरैड.बहार गांव में घुस गये तथा एक दर्जन से भी अधिक घरों को ध्वस्त कर दिया. साथ ही घर में रखे अनाज को भी खा गये. अनाज को बरबाद कर दिया.

ग्रामीणों के घरों में रखे अन्य सामान भी छतिग्रस्त कर दिये. घर के नीचे दब कर सुकरा डुंगडुंग के दो बच्चे आठ वर्षीय नंदनी कुमारी व पांच वर्षीय नंदु कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. हाथियों के इस उत्पात से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है. ग्रामीण रतजगा करने पर विवश हो गये हैं. ग्रामीण असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. वन विभाग द्वारा हाथियों को भगाने की दिशा में कोई पहल नहीं किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >