ओड़िशा की टीम विजयी

कुरडेग (सिमडेगा) : प्रखंड मुख्यालय स्थित माइकल किंडो स्टेडियम में कुरडेग क्लब के तत्वावधान में आयोजित डबल खस्सी क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया. फाइनल मैच का उदघाटन बीडीओ मनोज कुमार व उप प्रमुख लालमी देवी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. फाइनल मैच ओड़िशा मुरतिया व किनकेल के बीच खेला गया. किनकेल […]

कुरडेग (सिमडेगा) : प्रखंड मुख्यालय स्थित माइकल किंडो स्टेडियम में कुरडेग क्लब के तत्वावधान में आयोजित डबल खस्सी क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया. फाइनल मैच का उदघाटन बीडीओ मनोज कुमार व उप प्रमुख लालमी देवी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया.

फाइनल मैच ओड़िशा मुरतिया व किनकेल के बीच खेला गया. किनकेल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 42 रन बनाये.जवाब में ओड़िशा मुरतिया की टीम ने 5.1 ओवर में नौ विकेट शेष रहते ही आवश्यक रन बना लिये.विजेता व उपविजेता टीम को खस्सी देकर पुरस्कृत किया गया.

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार संतोष कुमार को, बेस्ट फिल्डर का पुरस्कार बबलू, बेस्ट कीपर का पुरस्कार देवकरण को, बेस्ट बैटसमैन का पुरस्कार निशि को, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार निशि को दिया गया. प्रतियोगिता को सफल बनाने में फ्रांसिस खलखो, रोहित गुप्ता, संतोष जयसवाल, संतोष गुप्ता, धनंजय प्रसाद, दीपक शर्मा आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >