गांजा लदा वाहन जब्त

ठेठइटांगर(सिमडेगा) : ठेठटांगर थाना क्षेत्र के टुकुपानी में पुलिस ने गांजा लदा लावारिश वाहन जब्त किया है. उक्त वाहन से लगभग 90 किलो गांजा बरामद किया गया. जानकारी के मुताबिक बीती रात्रि से ही एक बोलेरो वाहन (डब्लयूबी 24आर 2372) खड़ा था. सुबह में ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने उक्त वाहन […]

ठेठइटांगर(सिमडेगा) : ठेठटांगर थाना क्षेत्र के टुकुपानी में पुलिस ने गांजा लदा लावारिश वाहन जब्त किया है. उक्त वाहन से लगभग 90 किलो गांजा बरामद किया गया. जानकारी के मुताबिक बीती रात्रि से ही एक बोलेरो वाहन (डब्लयूबी 24आर 2372) खड़ा था. सुबह में ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी.

पुलिस ने उक्त वाहन को जब्त करने के साथ में लगभग 90 पैकेट गांजा बरामद किया. प्रत्येक पैकेट का वजन लगभग एक किलो है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. उक्त वाहन किसका है, यह अब तक पता नहीं चल पाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >