लाह व्यवसायी से दो लाख की लूट

सिमडेगा : ठेठइटांगर थाना क्षेत्र के गुड़बहार साप्ताहिक बाजार के निकट से अपराधियों ने एक लाह व्यवसायी से दो लाख रुपये व दो मोबाइल लूट लिये. जानकारी के मुताबिक खैरनटोली सिमडेगा निवासी मो इरशाद अपने सहयोगी मो साबिर के साथ लाह खरीदारी करने गुड़बहार बाजार गये थे. इसी क्रम में वह बाजार के निकट मुड़िया […]

सिमडेगा : ठेठइटांगर थाना क्षेत्र के गुड़बहार साप्ताहिक बाजार के निकट से अपराधियों ने एक लाह व्यवसायी से दो लाख रुपये व दो मोबाइल लूट लिये. जानकारी के मुताबिक खैरनटोली सिमडेगा निवासी मो इरशाद अपने सहयोगी मो साबिर के साथ लाह खरीदारी करने गुड़बहार बाजार गये थे.

इसी क्रम में वह बाजार के निकट मुड़िया जाने वाली सड़क पर लाह खरीदारी हेतु बैठा था. इसी क्रम में दिन के लगभग 12 बजे 10-15 की संख्या में हथियार से लैस अपराधी वहां पहुंचे तथा हथियार का भय दिखा कर दो लाख रुपये व दो मोबाइल लूट कर फरार हो गये. घटना की जानकारी मो इरशाद ने थाना को दे दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >