भालू ने घायल किया

सिमडेगा : सदर थाना क्षेत्र के केशलपुर बकरीकोना जंगल में जंगली भालू ने हमला कर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया. जानकारी के मुताबिक केशलपुर निवासी युगल राय कोटवार (50) बुधवार की सुबह लकड़ी लेने बकरीकोना जंगल गया था. इसी क्रम में तीन जंगली भालुओं ने उस पर हमला कर दिया. इस […]

सिमडेगा : सदर थाना क्षेत्र के केशलपुर बकरीकोना जंगल में जंगली भालू ने हमला कर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया. जानकारी के मुताबिक केशलपुर निवासी युगल राय कोटवार (50) बुधवार की सुबह लकड़ी लेने बकरीकोना जंगल गया था. इसी क्रम में तीन जंगली भालुओं ने उस पर हमला कर दिया.

इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. युगल राय कोटवार की चिल्लाने की आवाज सुन कर ग्रामीण वहां पहुंचे तथा उसकी जान बचायी. उसके पूरे शरीर को भालुओं ने जख्मी कर दिया है.

घटना के बाद भाजपा प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा राय कोटवार व अन्य ग्रामीणों के सहयोग से घायल को सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है. भाजपा जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर अस्पताल पहुंच कर घायल व्यक्ति से मिले तथा वन विभाग के पदाधिकारियों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >