रिलायंस सेवा अनियमित रहने से लोगों को परेशानी

कोलेबिरा. प्रखंड में पिछले 48 घंटे से रिलायंस की सीडीएमए सेवा ठप है. विदित हो कि पिछले कई माह से रिलायंस और एयरटेल दोनों की सेवा बहुत ही बदतर स्थिति में आ गयी है. कोलेबिरा में एक ही टावर से रिम, स्मार्ट और एयरटेल की सेवा जारी रहती है. अगर टावर में कुछ भी खराबी […]

कोलेबिरा. प्रखंड में पिछले 48 घंटे से रिलायंस की सीडीएमए सेवा ठप है. विदित हो कि पिछले कई माह से रिलायंस और एयरटेल दोनों की सेवा बहुत ही बदतर स्थिति में आ गयी है. कोलेबिरा में एक ही टावर से रिम, स्मार्ट और एयरटेल की सेवा जारी रहती है. अगर टावर में कुछ भी खराबी होती है, तो तीनों की सेवा पर असर पड़ता है. इस टावर में समय पर डीजल भी नहीं डाला जाता है. डीजल नहीं डालने के कारण जब तक बिजली रहती है, तब तक सभी के मोबाइल में नेटवर्क भी रहता है. बिजली के जाते ही तीनांे नेटवर्क का सर्विस बंद हो जाता है. प्रखंड में वैसे ग्राहक ज्यादा परेशान है, जो पूरे महिने का नेट पैक अथवा फ्री कॉल पैक डलवा रखे है. रिम की सेवा नहीं रहने पर ऐसे ग्राहक अपने को ठगा सा महसूस कर रहे है. ग्राहकांे के अलावा मोबाइल दुकानदार भी काफी परेशान है. प्रखंड में लगभग 95 प्रतिशत लोग रिलायंस उपयोग करते है. नेटवर्क नहीं रहने की स्थिति में भी दुकानदारों के व्यवसाय काफी मंदा पड़ जाता है. ग्रामीणांे ने संबंधित नेटवर्क के अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे रिलायंस से एयरटेल की सेवा को अलग कर अपना काम करे ताकि लोगों को परेशानी न हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >