शीघ्र वेतन भुगतान की मांग

सिमडेगा. जलडेगा प्रखंड के सभी विद्यालय के शिक्षकों का वेतन भुगतान मार्च माह से ही नहीं किया गया है. इससे शिक्षकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जबकि अन्य प्रखंडों में वेतन निकासी एवं भुगतान हो चुका है. इस संबंध में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्यामसुंदर सिंह ने प्रखंड […]

सिमडेगा. जलडेगा प्रखंड के सभी विद्यालय के शिक्षकों का वेतन भुगतान मार्च माह से ही नहीं किया गया है. इससे शिक्षकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जबकि अन्य प्रखंडों में वेतन निकासी एवं भुगतान हो चुका है. इस संबंध में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्यामसुंदर सिंह ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को पत्र लिख कर शीघ्र वेतन भुगतान की मांग की है. उन्होंने कहा है कि शीघ्र वेतन भुगतान नहीं किये जाने की स्थिति में आंदोलन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >