वज्रपात से एक की मौत, चार घायल

बानो(सिमडेगा). रनिया थाना क्षेत्र के सोदे साप्ताहिक बाजार में मंगलवार की शाम वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा चार लोग घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक सोदे साप्ताहिक बाजार में संध्या लगभग पांच बजे बारिश के साथ वज्रपात हुआ. जिसकी चपेट में आकर उसराम निवासी रितु सिंह की मौत हो गयी. वहीं […]

बानो(सिमडेगा). रनिया थाना क्षेत्र के सोदे साप्ताहिक बाजार में मंगलवार की शाम वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा चार लोग घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक सोदे साप्ताहिक बाजार में संध्या लगभग पांच बजे बारिश के साथ वज्रपात हुआ. जिसकी चपेट में आकर उसराम निवासी रितु सिंह की मौत हो गयी. वहीं बानो प्रखंड के बादलुम निवासी नामजन सुरीन, अभिषेक टोपनो, बेड़ाइरगी निवासी बशीर एवं उसराम निवासी मथुरा टोपनो घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक बारिश शुरू होते ही उक्त सभी लोग एक पेड़ के नीचे छिप गये थे. इसी क्रम में वज्रपात के चपेट में आ गये. सूचना मिलते ही बीडीओ सुलेमान मुंडरी घटनास्थल पहुंचे तथा गंभीर रूप से घायल अभिषेक टोपनो व नामजन सुरीन को कोलेबिरा स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >