बानो (सिमडेगा) : बानो थाना क्षेत्र के निमतुर पोखराडीपा में वृद्ध महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गयी. जानकारी के अनुसार, 17 जून की सुबह निमतुर गोंझूटोली निवासी सहबैत देवी (55) डोरी चुनने गयी थी.
घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. महुआ पेड़ के पास उसका शव मिला. मुखिया सिलास टेटे ने घटना की जानकारी बानो पुलिस को दी. बानो थाना प्रभारी सुबोध लकड़ा के नेतृत्व में पुलिस पोखराडीपा पहुंची. थानेदार ने बताया कि धारदार हथियार से गरदन पर वार कर महिला की हत्या की गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
