सबजोनल कमांडर गिरफ्तार

20 हजार रुपये का इनामी था हीरा सिंह सिमडेगा : 20 हजार रुपये का इनामी पीएलएफआइ का सबजोनल कमांडर हीरा सिंह व उसके दस्ते का सदस्य सह अंगरक्षक सिमोन लोहरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की यह बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. इस संबंध में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर एसपी असीम विक्रांम […]

20 हजार रुपये का इनामी था हीरा सिंह

सिमडेगा : 20 हजार रुपये का इनामी पीएलएफआइ का सबजोनल कमांडर हीरा सिंह उसके दस्ते का सदस्य सह अंगरक्षक सिमोन लोहरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की यह बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

इस संबंध में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर एसपी असीम विक्रांम मिंज ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पीएलएफआइ का सबजोनल कमांडर हीरा सिंह अपने सहयोगी के साथ इलाज के लिये जशपुर छत्तीसगढ़ जा रहा है.

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. गठित दल द्वारा छापामारी कर सिमडेगाराउरकेला रोड में कछुपानी के निकट मंगलवार सुबह सात बजे हीरा सिंह उर्फ हीराधर सिंह उर्फ बांसुरी सिंह उर्फ मुरली एवं उसका सहयोगी सिमोन लोहरा उर्फ रामु लोहरा उर्फ बुढ़ा को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से चार मोबाइल, 42 हजार रुपये एवं पर्स बरामद किया गया. हीरा सिंह रनिया थाना के गढ़सिद्धम गांव एवं सिमोन लोहरा बानो थाना के साहूबेड़ा लीचीटुंगरी का रहने वाला है.

छापामारी दल में शामिल पुलिसकर्मी : छापामारी दल में थाना प्रभारी परमेश्वर प्रसाद, हवलदार रघु नायक, नेलालचंद्र महतो, राम उरांव, योगेंद्र राम, विद्या प्रसाद, विनसन कच्छप, रजनीश कुमार ओहमन बेक शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >