सिमडेगा. नीचे बाजार निवासी शिक्षक विष्णु देव एवं सुनीता देवी का पुत्र आकाश गौरव ने सीबीएसइ दसवीं की परीक्षा में 10 सीजीपीए प्राप्त किया है. वहीं साहू मुहल्ला निवासी अमर प्रसाद की पुत्री सानिया कुमारी को 9 सीजीपीए प्राप्त हुआ है.
उक्त दोनों विद्यार्थी डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी हैं. आकाश गौरव का कहना है कि वह पढ़ लिख कर सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहता है. उसने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है. उन्होंने कहा कि वह इस सफलता का श्रेणी मम्मी-पापा व विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका को देते हैं. इधर सानिया कुमारी आगे चल कर चार्टर्ड एकाउंटेंट बनना चाहती है. उन्होंने भी अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका को दिया है.
