पंचायत चुनाव को लेकर डीसी ने की बैठकफोटो: 28 एसआईएम: 6- बैठक करते डीसी व अन्यप्रतिनिधिसिमडेगा. पंचायत निर्वाचन की पूर्व तैयारी को लेकर उपायुक्त दीप्रवा लकड़ा ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं पुलिस विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की. श्री लकड़ा ने उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सिविल प्रशासन एवं पुलिस विभाग समन्वय स्थापित कर चुनावी तैयारी प्रारंभ कर दें. बूथवार रूट चार्ट बना कर ट्रांसपोर्ट प्लान बनायें एवं इसी के आधार पर आवश्यक वाहनों का आकलन हो जाना चाहिए. विगत चुनाव के आधार पर संवेदनशील मतदान केंद्रों का चयन संबंधित क्षेत्र के प्रखंड विकास पदाधिकारी निश्चित रूप से कर लें. ताकि उन मतदान केंद्रों के लिए आवश्यक व्यवस्था बहाल की जा सके. क्षतिग्रस्त मतदान केंद्रों को चिह्नित अविलंब करने का निर्देश दिया गया. श्री लकड़ा ने छतिग्रस्त मतदान केंद्रों की मरम्मत का कार्य कराया जा सके. पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन ने पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि चुनावी कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी.बैठक में उप विकास आयुक्त विजय कुमार मुंजनी, पदाधिकारी दिलेश्वर महतो, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मयंक भूषण, एसडीपीओ राम गहन उरांव प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष गर्ग, नागेंद्र तिवारी, हरि उरांव, दिनेश कुमार, जॉन टुडू, सहित अनेक पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.
लीड ::5::: बूथवार रूट चार्ट बना कर ट्रांसपोर्ट प्लान बनायें
पंचायत चुनाव को लेकर डीसी ने की बैठकफोटो: 28 एसआईएम: 6- बैठक करते डीसी व अन्यप्रतिनिधिसिमडेगा. पंचायत निर्वाचन की पूर्व तैयारी को लेकर उपायुक्त दीप्रवा लकड़ा ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं पुलिस विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की. श्री लकड़ा ने उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सिविल प्रशासन एवं […]
