तीन स्वास्थ्य कर्मियों से मांगी लेवी

कोलेबिरा(सिमडेगा). सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोलेबिरा में कार्यरत तीन स्वास्थकर्मियों से माओवादी के नाम पर 2-2 लाख रुपये लेवी की मांग की गयी है. इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रतनलाल मुंडा ने थाना में आवेदन देकर अपने कर्मचारियों की सुरक्षा की मांग की है. लेवी की रकम मोबाईल संख्या 9631329917, 8969759613 से मांग की […]

कोलेबिरा(सिमडेगा). सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोलेबिरा में कार्यरत तीन स्वास्थकर्मियों से माओवादी के नाम पर 2-2 लाख रुपये लेवी की मांग की गयी है. इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रतनलाल मुंडा ने थाना में आवेदन देकर अपने कर्मचारियों की सुरक्षा की मांग की है. लेवी की रकम मोबाईल संख्या 9631329917, 8969759613 से मांग की गयी है. साथ ही लेवी मांगने वाले अपने आपको माओवादी अजय गंझू बता रहा है. लेवी मांगे जाने के कारण स्वास्थ्यकर्मियों में काफी दहशत व्याप्त है. डॉ मुंडा ने जल्द से जल्द लेवी मांगने वाले को गिरफ्तार करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >