पंडित नेहरू के लगाये पेड़ का फल खा रही जनता

सिमडेगा. कांग्रेसियों ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि मनायी. रोहिल्ला आवास स्थित जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रामनारायण रोहिल्ला, प्रदेश कार्य समिति सदस्य बेंजामिन लकड़ा सहित अन्य कांग्रेसियों ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की तसवीर पर पुष्प अर्पित कर एवं माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. बेंजामिन लकड़ा ने […]

सिमडेगा. कांग्रेसियों ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि मनायी. रोहिल्ला आवास स्थित जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रामनारायण रोहिल्ला, प्रदेश कार्य समिति सदस्य बेंजामिन लकड़ा सहित अन्य कांग्रेसियों ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की तसवीर पर पुष्प अर्पित कर एवं माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी.

बेंजामिन लकड़ा ने कहा कि पंडित नेहरू द्वारा लगाये पेड़ का फल जनता खा रही है और विभिन्न पार्टियों के लोग पंडित नेहरू के खामियों को ढूंढने में लगे हैं. कहा कि पंडित नेहरू ने इस देश को प्रजातांत्रिक बनाया. आम जनता को स्वतंत्र रूप से रहने का हक दिलायी.

गरीबों को बसाने के लिये जमीन दी. साथ ही अपने-अपने धर्म को स्वतंत्र रूप मानने का भी अधिकार दिया. उन्हीं का देन है कि भारत आज एक महान देश बन पाया है. श्री लकड़ा ने कहा कि आज हमें उनकी उपलब्धियों को याद करने की जरूरत है. साथ ही उनके पद चिह्नों पर चलने की आवश्यकता है. इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रामनारायण रोहिल्ला, उपाध्यक्ष विक्सल कोंगाड़ी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये. कार्यक्रम में समी आलम, लिबनुस टेटे, शिव प्रसाद, रावेल लकड़ा, महताब, अब्दुल सत्तार, अनूप केसरी, भूषण बाड़ा, एजाज अहमद, फ्रांसिस बिलुंग, केके रोहिल्ला के अलावा अन्य कांगे्रस कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >