बिना कनेक्शन के ही भेज रहे बिल

जलडेगा(सिमडेगा). जलडेगा प्रखंड के करमापानी, बागेटोली, मारीटोली, आरसी चर्च टोली, मरीतटोली, पुनाटोली, जिगवारटोली, रूगड़ीटोली, सरईटोली के लोग परेशान हैं. उक्त गांवों में अब तक बिजली का पोल तक नहीं लगा है और ग्रामीणों के नाम विद्युत बिल भेज दिया जा रहा है. जिनके नाम से विद्युत बिल भेजा जा रहा है इसमें विजय कंडूलना, मनोज […]

जलडेगा(सिमडेगा). जलडेगा प्रखंड के करमापानी, बागेटोली, मारीटोली, आरसी चर्च टोली, मरीतटोली, पुनाटोली, जिगवारटोली, रूगड़ीटोली, सरईटोली के लोग परेशान हैं. उक्त गांवों में अब तक बिजली का पोल तक नहीं लगा है और ग्रामीणों के नाम विद्युत बिल भेज दिया जा रहा है. जिनके नाम से विद्युत बिल भेजा जा रहा है इसमें विजय कंडूलना, मनोज कंडूलना, मोती राम बड़ाइक, सुगड़ कंडूलना, मुकुट कंडूलना आदि शामिल हैं. बिना कनेक्शन के विद्युत बिल भेज दिये जाने पर यहां के लोग हैरान व परेशान हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >