छात्रों को मिला योग का प्रशिक्षण

सात दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का समापनफोटो फाइल:11एसआइएम:1-योग करते विद्यार्थी.सिमडेगा. एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय में पतंजलि योग समिति जिला इकाई के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय योग शिविर का समापन किया गया. शिविर के अंतिम दिन एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय के एनसीसी कैडेट को प्राणायाम, शीर्षाशन, मयूरासन, सूर्य नमस्कार आदि की जानकारी दी […]

सात दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का समापनफोटो फाइल:11एसआइएम:1-योग करते विद्यार्थी.सिमडेगा. एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय में पतंजलि योग समिति जिला इकाई के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय योग शिविर का समापन किया गया. शिविर के अंतिम दिन एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय के एनसीसी कैडेट को प्राणायाम, शीर्षाशन, मयूरासन, सूर्य नमस्कार आदि की जानकारी दी गयी. पतंजलि योग समिति द्वारा आयुर्वेद की जानकारी दी गयी. साथ ही प्राकृतिक चिकित्सा, आयुर्वेद एक्यूप्रेशर आदि के बारे में भी बताया गया. छात्रों ने उत्साहपूर्वक सभी आसनों का अभ्यास किया. योग प्रशिक्षण कुंवर गोप, देवेंद्र सोनी द्वारा दिया गया. समापन के अवसर पर पतंजलि योग समिति के शंभु सिंह राठौर, जितेंद्र सोनी, प्रहलाद सेनापति, मीना कुमारी, सचिन कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >